पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

नई दिल्ली: पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की अचानक तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में बिहार से ताल्लुक रखने वाली लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर का निधन हुआ था।

पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर के निधन के एक महीन बाद अब एक और दुखी कर देने वाली खबर सामने आई है। गायिका शारदा सिन्हा की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। वे एक सप्ताह से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए डॉक्टर ने बताया कि आज उनकी तबीयत ज्यादा खराब है। हाल ही में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था, जिसके कुछ दिन बाद उनकी तबीयत भी खराब होने लग गई।

बिहार कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा एक लोकप्रिय लोक गायिका और शास्त्रीय गायिका हैं। वे बिहार से हैं। वे मैथिली और भोजपुरी गीत गाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी कुछ लोकप्रिय कृतियों में ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ शामिल हैं। संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें 2018 में पद्म श्री और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया है।

शारदा सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी आवाज दी थी। उन्होंने इसके अलावा भी कई फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है। बता दें, शारदा सिन्हा ने छठ महापर्व पर कई गाने गाए हैं जो आज भी सुनने को मिल जाते हैं।