देश के सभी वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हर साल 11 मई को साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को मनाने के लिए मनाया जाता है।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का इतिहास

11 मई 1998 को भारत ने परमाणु परीक्षण किया था। पोखरण, राजस्थान में कुल 5 परीक्षण हुए थे, जिसमें से तीन 11 मई को किए गए एवं दो 13 मई को किए गए। 11 मई को आयोजित परीक्षण में 5.3 रिक्टर पैमाने पर भूकंपीय कंपन दर्ज करते हुए तीन परमाणु बम विस्फोट किए गए, तभी से भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इसके बाद अगले साल इसी दिन यानी 11 मई, 1999 को भारत में पहला नेशनल टेक्नॉलजी डे मनाया गया। तब से इसे हर साल इसी दिन को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।