82 साल के हुए भगत दा, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून: सोमवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी 82 साल के पूरे हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सरकार के तमाम मंत्री भगत सिंह कोश्यारी के देहरादून डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचे। जहां सभी ने भगत सिंह कोश्यारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राजनीतिक गुरु माने जाते हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भगत सिंह कोश्यारी को शुभकामनाएं देने सबसे पहले उनके आवास पर पहुंचे। उसके बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत के अलावा भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को शुभकामनाएं देने उनके आवास पहुंचे।