हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है पंचांग के अनुसार अभी फाल्गुन मास चल रहा है और इस माह पड़ने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या के नाम से जाना जाता है जो कि बेहद ही खास होती है।
अमावस्या के दिन स्नान, दान और पूजा पाठ करना लाभकारी होता है मान्यता है कि इस दिन स्नान दान और व्रत करने से कष्टों का निवारण हो जाता है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा फाल्गुन अमावस्या की तारीख और शुभ मुहूर्त की जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार फाल्गुन अमावस्या तिथि 27 फरवरी को पड़ रही है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 27 फरवरी को सुबह के 8 बजकर 8 मिनट से आरंभ हो रही है और इस तिथि का समापन 28 फरवरी को सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर हो जाएगा। वही उदया तिथि के अनुसार इस साल फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी को मनाई जाएगी।
वही इस दिन स्नान दान के लिए शुभ मुहूर्त की बात करें तो वह सुबह 5 बजकर 9 मिनट से लेकर 5 बजकर 58 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहने वाला है। वही अभिजीत मुहूर्त दोपहर के 12 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इन दोनों मुहूर्त में स्नान दान कर सकते हैं। वैसे तो अमावस्या तिथि पर कभी भी स्नान दान करना उत्तम और फलदायी होता है।