रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले महेन्द्र भट्ट

देहरादून: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष भट्ट और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बीच प्रदेश के सीमावर्ती इलाकोें और राज्य के विकास से जुड़े विषयों पर बातचीत हुई।

अध्यक्ष भट्ट अपने दिल्ली दौरे के बाद केन्द्रीय मंत्रियों के अलावा अन्य लोगों से मिल रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी शिष्टाचार भेंट की थी।