राजस्थान के भरतपुर में होली समारोह में लंबी मूंछों का प्रदर्शन

राजस्थान: पर्यटन विभाग द्वारा लोहागढ़ किले में म्यूजियम परिसर में होली के अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें कुश्ती दंगल, लोक नृत्य, लंबी मूछ प्रतियोगिता और साफा बांधने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। सबसे लंबी मूंछ रखने वाले जगमाल सिंह भाटी को विजयी घोषित किया गया जिनकी मूंछों की लंबाई 32 फुट है। आज चलेंगे रंगीन फव्वारे देर रात पर्यटन विभाग के इस सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए शहर की भीड़ भारी संख्या में पहुंची।

राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। इन कार्यक्रमों में आज डीग के ऐतिहासिक जल महलों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां जल महल परिसर में रंगीन फव्वारे चलाए जाएंगे। रंगीन फव्वारों को देखने के लिए देश विदेश से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। महिला कलाकारों ने प्रस्तुत किए लोकनृत्य कार्यक्रम में महिला कलाकारों ने कई तरह के लोक नृत्य प्रस्तुत किए। हालांकि मूंछ और साफा बांधने की प्रतियोगिता का आयोजन विगत दिन शनिवार को दोपहर 3 बजे आयोजित होना था। लेकिन कार्यक्रम देखने के लिए कोई नहीं पहुंचा। इसलिए कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। फिर इस कार्यक्रम का आयोजन रात 8 बजे शुरू किया गया।

राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा लोहागढ़ किले में म्यूजियम परिसर में होली के अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें कुश्ती दंगल, लोक नृत्य, लंबी मूछ प्रतियोगिता और साफा बांधने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। सबसे लंबी मूंछ रखने वाले जगमाल सिंह भाटी को विजयी घोषित किया गया जिनकी मूंछों की लंबाई 32 फुट है। आज चलेंगे रंगीन फव्वारे देर रात पर्यटन विभाग के इस सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए शहर की भीड़ भारी संख्या में पहुंची। राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।

इन कार्यक्रमों में आज डीग के ऐतिहासिक जल महलों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां जल महल परिसर में रंगीन फव्वारे चलाए जाएंगे। रंगीन फव्वारों को देखने के लिए देश विदेश से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। महिला कलाकारों ने प्रस्तुत किए लोकनृत्य कार्यक्रम में महिला कलाकारों ने कई तरह के लोक नृत्य प्रस्तुत किए। हालांकि मूंछ और साफा बांधने की प्रतियोगिता का आयोजन विगत दिन शनिवार को दोपहर 3 बजे आयोजित होना था। लेकिन कार्यक्रम देखने के लिए कोई नहीं पहुंचा। इसलिए कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। फिर इस कार्यक्रम का आयोजन रात 8 बजे शुरू किया गया।