किन्नौर विधानसभा सीट पर टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान

रिकांगपिओ: प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही जिला जनजातीय किन्नौर विधानसभा क्षेत्र में टिकट बटवारे को लेकर किन्नौर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस में घमासान मचा है वही प्रदेश कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमेटी ने किन्नौर विधानसभा से टिकट के लिए वर्तमान काग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी और प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी का नाम शामिल किया है।

किन्नौर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश इलेक्शन कमेटी द्वारा किन्नौर जिला से टिकट के लिए जगत सिंह का सिंगल नाम भेजने की बात कही जा रही है।

किन्नौर जिला में किन्नौर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस में गुटबाजी चरम सीमा पर है, वही हाल ही में किन्नौर दौरे पर आए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष भी गुटबाजी खुलकर सामने आई थी।

ऐसे में किन्नौर कांग्रेस को गुटबाज़ी के चलते

किन्नौर विधानसभा सीट जितना आसान नहीं होगा।

किन्नौर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष उमेश नेगी ने रिकांगपिओ में मिडिया सी रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश हाईकमान द्वारा गठित प्रदेश इलेक्शन कमेटी ने किन्नौर विधानसभा सीट से टिकट के लिए केवल एक नाम विधायक जगत सिंह का ही फाइनल किया है ।

उन्होंने कहा कि किन्नौर कांग्रेस कमेटी सहित अधीन संगठनों ने भी विधायक जगत सिंह का सिंगल नाम ही टिकट के लिए भेजा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के किन्नौर दौरे के दौरान भी कांग्रेस ने आम सभा के माध्यम से टिकट के लिए विधायक जगत सिंह के नाम का प्रस्ताव पास किया था।

वहीं उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में किन्नौर से किन्नौर कांग्रेस विधायक जगत सिंह को भारी बहुमत से जीत दिलाने का भी दावा किया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि विधायक जगत सिंह ने जिला में हर क्षेत्र का विकास किया है जबकि वर्तमान भाजपा सरकार में किन्नौर जिला में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है।वही इस दौरान प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट डॉक्टर सूर्या बोरस, प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रताप नेगी मौजूद थे।