कैंट विधायक सविता कपूर ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

देहरादून: कैंट विधायक सविता कपूर ने रविवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

विधायक सविता कपूर ने बताया कि राजनाथ सिंह और कपूर साहब का साथ बहुत पुराना रहा है। उत्तरप्रदेश के समय से दोनों परिवारों का आना जाना लगा रहता था।

राजनाथ सिंह कपूर साहब के दिवंगत होने पर घर आये थे, उस समय उन्होंने हमें हिम्मत दी और परिवार के साथ खड़े रहे। उन्होंने बताया कि भेंट के दौरान उनका आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही कैंट बोर्ड से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ प्रदेश के विकास पर चर्चा हुई।