हिप्र के राज्यपाल ने मनाया 71वां जन्मदिन, मुख्यमंत्री ने राजभवन पहुंचकर दी बधाई

शिमला: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज अपना 71वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व विधायक हरीश जनारथा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शिव प्रताप शुक्ल का जन्म गोरखपुर जनपद के ग्राम रूद्रपुर पोस्ट-खजनी में 1 अप्रैल 1952 को हुआ। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ग्राम-रूद्रपुर खजनी एवं कक्षा 9 से विधि स्नातक की शिक्षा गोरखपुर में प्राप्त की।

उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

वह 1983 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। वर्ष 1989 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में गोरखपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रथम बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए।