चार युवाओं की दर्दनाक मौत, होली में मच गया कोहराम

देहरादून: राजधानी से शुक्रवार को  उत्तराखंड पौड़ी जनपद के पैठाणी क्षेत्र में एक मैक्स वाहन ओवर लोडिंग के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानिया लोगो ने बताया कि एक मैक्स गाड़ी होल्यारों से भरी यह वाहन पैठाणी से करीब 2 किलोमीटर आगे वाहन चालक अपना संतुलन खो बैठा और वह होल्यारो सेे भरी गाड़ी गहरी खाई में जा गिरा। वही इस दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोगों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वही इस हादसे में करीब चार लोग मारे गऐ। साथ ही अन्य घायलों को पौड़ी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वही इस दुर्घटना का कारण वाहन में क्षमता से ज्यादा लोगों का सवार होना बताया जा रहा है। लोगो द्वारा बताया गया कि वह सभी लोग होली मनाने के लिए जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो बैठे। वही इस हादसे की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। वही जिसमें 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से 6 गंभीर घायलों का चिकित्सालयों में उपचार चल रहा है।

वही इस वाहन में सवार 14 लोगो में से 10 युवक हुए घायल बताये जा रहे है। जिनका उपचार पाबौ आदि चिकित्सालयों में चल रहा है ।  वही इस दुखद घटना सूचना सुनते ही बिसोणा गांव में शोक पसर गया। वही इस दौरान चमोली जिले के गैरसैण ब्लाक के अंतर्गत है बिसोणा गांव । पैठाणी बाजार के दो किलोमीटर दूरी पर होलियारों का वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गया है। जिसमे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी जबकि अन्य तीन घायलों ने पैठाणी चिकित्सालय में दम तोड़ा। छ: अन्य घायलों को जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया है। वाहन में क्षमता से अधिक सवारी होना भी बताया जा रहा है।

वही इसी के साथ श्रीनगर से नव निर्वाचित विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धनसिंह रावत इस दुर्घटना पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि इस दुर्घटना से मन बहुत आहत हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देंए और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। वही, डॉ0 धनसिंह रावत ने कहा कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को सुमुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी पौड़ी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर उन्हें निर्देश जारी कर दिए हैं।facebook sharing button