धनतेरस पर्व आज, इस शुभ योग में करें खरीदारी और भगवान की पूजा

आज यानि 22 अक्टूबर के दिन धनतेरस पर्व की शुरुआत हो जाएगी। इस वर्ष यह अत्यंत खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार यह पर्व दो दिन 22 और 23 तारिख को मनाया जाएगा। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार आज का दिन खरीदारी, दीपदान और भगवान धन्वन्तरि की पूजा के लिए सबसे उत्तम दिन है। मान्यता है कि आज के दिन सोना, चांदी या बर्तन इत्यादि खरीदने से व्यक्ति को कई गुना लाभ प्राप्त होता है और वह जीवन में सभी क्षेत्रों में तरक्की करता है। आज त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है।

जिसमें किसी भी कार्य को शुरू करने से व्यक्ति को कई गुना फल मिलता है। इस शुभ योग में करें प्रॉपर्टी,वाहन और आभूषणों की खरीदारी ज्योतिष पंचांग के अनुसार 22 अक्टूबर के दिन किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीदने के लिए तीन शुभ मुहूर्त का निर्माण हो रहा है।

सुबह के समय 8 से 9 बजे तक, दोपहर 12:30 से 4:20 तक और शाम को 5 से 6 बजे तक। वहीं वाहन खरीदने के लिए दोपहर का समय निर्धारित किया गया है। बता दें कि दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक वहां खरीदारी या बुकिंग अत्यंत शुभ समय है। धनतेरस के दिन सोने, चांदी के आभूषण या बर्तन खरीदने को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

धनतेरस के शुभ अवसर पर तीन शुभ योग का निर्माण हो रहा जिसमें में गहने या बर्तनों की खरीदारी करना सबसे उत्तम है। पंचांग में सुबह 8 से 9 बजे तक, दोपहर को 12 से शाम 4: 20 तक और संध्या के समय 5: से 7:30 बजे तक।