बादल के निधन पर यूपी के राजनीतिक गलियारे में शोक

लखनऊ: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर उत्तर प्रदेश में शोक की लहर फैल गयी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत तमाम दलों के नेताओं ने बुजुर्ग नेता को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है।

मायावती ने ट्वीट किया “ काफी लम्बा सम्मानित राजनीतिक सफर तय करने वाले शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी के आज निधन हो जाने की ख़बर अति-दुःखद। उनके परिवार व समस्त अनुयाइयों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

सीएम योगी ने कहा “ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान तथा उनके शोकाकुल समर्थकों व परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया “ देश के वरिष्ठ राजनेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी का निधन, अत्यंत दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें।