सीएम योगी ने बहनों को दिया होली का तोहफा, फ्री में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

लखनऊ:  योगी सरकार प्रदेश की महिलाओं को होली का तोहफा देते जा रही है। इस बार होली के मौके पर योगी सरकरा फ्री एलपीजी गैस सिलेंडरदेने जा रही है। सरकार के इस प्रयास से रंगों का यह पर्व और भी रंगीन होने जा रहा है। फ्री सिलेंडर मिलने से प्रदेश की गरीब महिलाओं और उनके परिवार वालों की मदद होगी। सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के 1.75 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। इससे पहले योगी सरकार ने दीपावली पर भी महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर दिया था।

म में पहला सिलेंडर दीपावली पर और अब दूसरा सिलेंडर होली के अवसर पर सरकार देने जा रही है। प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लगभग 1.75 करोड़ लाभार्थियों को 2 निःशुल्क सिलेंडर रिफिल वितरण करने के लिए योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2312 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।

योजना के तहत अब तक 1.31 करोड़ सिलेंडर की डिलिवरी

योजना में प्रथम चरण के अंतर्गत दीपावली पर्व के लिए लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में एक नवंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक तक कुल 80.30 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की गई। द्वितीय चरण में अब होली पर्व के अवसर पर लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 01 जनवरी 2024 से अब तक लगभग 50.87 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की जा चुकी है। इस प्रकार योजना के अंतर्गत अब तक कुल 131.17 लाख (1.31 करोड़ से ज्यादा) सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 नवंबर 2023 को योजना का शुभारंभ करते हुए एक साथ लाखों उज्जवला लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की धनराशि भेजी जाएगी।