आज का पंचांग, 23 जनवरी 2023

राष्ट्रीय मिति माघ 3, शक संवत 1944, माघ, शुक्ल, द्वितीया सोमवार, विक्रम संवत 2079। सौर माघ प्रविष्टे 10, जमादि-उल्सानी-30, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 जनवरी सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। द्वितीया तिथि सायं 6 बजकर 44 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 27 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ।

व्यतीपात योग अर्धरात्रोत्तर 1 बजकर 27 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 8 बजकर 36 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 1 बजकर 51 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय 23 जनवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 23 जनवरी 2023 : शाम 5 बजकर 52 मिनट पर। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 50 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 03 बजकर 18 मिनट से 4 बजकर 42 मिनट तक। रवि योग अगली सुबह 12 बजकर 26 मिनट से सुबह 7 बजकर 13 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 23 जनवरी 2023 : राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 54 मिनट से 1 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

इसके बाद दोपहर 3 बजकर 2 मिनट से 3 बजकर 45 मिनट तक। पंचक काल दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से अगली सुबह 7 बजकर 13 मिनट तक। आज का उपाय : भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करें और शिव चालीसा का पाठ करें।