कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निशाने पर एक बार फिर आए ब्यूरोक्रेट

देहरादून: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का ब्यूरोक्रेटस को लेकर बड़ा बयान आया है। जिसमें उन्होंने ब्यूरोक्रेटस को निशाने पर लिया है। सतपाल महाराज ने कहा है कि कल कैबिनेट की बैठक में अधिकारियों की मनमानी का मुद्दा उठाएंगे। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी के मर्ज क मामले में महाराज ने ये बयान दिया है।

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी के मर्ज क मामले में महाराज ने ब्यूरोक्रेटस को निशाने पर लिया है। दरअसल कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ग्राम पंचायत स्तर पर दो विभागों के अधिकारियों को मर्ज किए जाने से नाराज हैं। उनकी नाराजगी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मर्ज के फैसले को निरस्त कर दिया था।

सीएम धामी के फैसले को निरस्त करने के बाद भी नाराजगी जारी है। कल होने वाली कैबिनेट बैठक में बिना मंत्रियों की अनुमति के फैसले लिए जाने पर सवाल उठाएं जाएंगे। इसके साथ ही महाराज ने एक बार फिर एसीआर का मुद्दा उठाया है। सतपाल महाराज ने मंत्रियों को एसीआर लिखने का अधिकार मिलने का मुद्दा उठाया है।