भाजपा की सत्ता में वापसी, प्राकृतिक आपदा ने लोगों को दी परेशानी

देहरादून: बीतने जा रहे बरस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी पर लगाया गया दांव चल गया। विधानसभा चुनावों से महज कुछ महीने पहले पार्टी ने तीरथ सिंह रावत की जगह उन्हें कुर्सी पर बैठाया और फरवरी में हुए चुनाव में पार्टी लगातार दूसरी बार इस राज्य की सत्ता पर काबिज हो गई।