मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता पंकज त्रिपाठी को हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से एक बेहद दिल छू लेने वाली सराहना मिली। एक हालिया इंटरव्यू में फडणवीस…
Category: मनोरंजन
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘मेरे रहो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी
आमिर खान प्रोडक्शन की नई फिल्म ‘मेरे रहो’ 12 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म ‘मेरे रहो’ में जुनैद खान और साई पल्लवी की मुख्य भूमिका होगी। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और मंसूर खान मिलकर कर रहे हैं। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर बताया, आमिर खान प्रोडक्शंस की नई फिल्म ‘मेरे रहो’ दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे कर रहे हैं। इस फिल्म निर्माण आमिर खान और मंसूर खान मिलकर कर रहे हैं। फिल्म ‘मेरे रहो’ आमिर और मंसूर की 17 साल बाद एक साथ वापसी है, जो पहले ‘जाने तू या जाने ना’ जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ 2008 में रिलीज हुई थी।