7 अप्रैल 2023,आज का राशिफल

आचार्य कृष्णदत्त शर्मा-

राष्ट्रीय मिति चैत्र 17, शक संवत 1945, वैशाख, कृष्ण प्रतिपदा, शुक्रवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 25। रमजान 15, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 अप्रैल सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

प्रतिपदा तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 21 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 33 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 25 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 10 बकर 21 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा। आज ही वैशाख कृष्ण पक्ष प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 7 अप्रैल 2023 : सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 7 अप्रैल 2023 : शाम 06 बजकर 55 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 7 अप्रैल 2023 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजे से 12 बजकर 46 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 41 मिनट से 06 बजकर 36 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से 03 बजकर 49 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 7 अप्रैल 2023 :

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 36 मिनट से 09 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इसके बाद 12 बजकर 49 मिनट से 1 बजकर 39 मिनट तक।