11 अप्रैल 2023,आज का पंचांग

आचार्य कृष्णदत्त शर्मा-

धर्म: राष्ट्रीय मिति चैत्र 21, शक संवत 1945, वैशाख, कृष्ण पंचमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 29। रमजान 19, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 अप्रैल सन 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि प्रातः 07 बजकर 18 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 58 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ।

वरीयान योग अपराह्न 03 बजकर 52 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 18 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा मध्याह्न 12 बजकर 58 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 11 अप्रैल 2023 : सुबह 6 बजकर 1 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 11 अप्रैल 2023 : शाम 6 बजकर 44 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 11 अप्रैल 2023 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 43 मिनट से 7 बजकर 6 मिनट तक। अमृत काल अगली सुबह 5 बजकर 51 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। रवि योग मध्‍यरात्रि 12 बजकर 58 मिनट से अगली सुबह 5 बजकर 59 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 11 अप्रैल 2023 :

राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 33 मिनट से 9 बजकर 24 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 14 मिनट से 11 बजकर 59 मिनट तक। भद्रा काल अगली सुबह 5 बजकर 39 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक।

आज का उपाय : हनुमानजी चालीसा अथवा सुंदरकांड का पाठ करें और लाल गाय को गुड़ रोटी खिलाएं।