देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल, पद्मभूषण से सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी और भगत सिंह कोश्यारी के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, पौष्टिक आहार, छात्रवृत्ति और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए बेहतर वातावरण एवं समान अवसर मिलें।

