मुख्यमंत्री धामी ने शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी स्वर्गीय काशी बाई जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने शिवराज सिंह चौहान एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें।