देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने तीरथ सिंह रावत को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई।

