मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. बृजमोहन सिंह रावत को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।