देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनसंघ के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देशसेवा, राष्ट्रवाद और जनकल्याण के विचारों के प्रति समर्पित भारतीय जनसंघ ने भारतीय राजनीति में राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता के विचारों को प्रमुखता से स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में स्थापित भारतीय जनसंघ की विचारधारा और संगठनात्मक यात्रा ने देश की राजनीति को दिशा देने के साथ आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठन की पृष्ठभूमि तैयार की।
उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

