कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के ‘आंगन का मिलन’ 7 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत आयोजन के अधिकारियों को निर्देश

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज सचिवालय देहरादून में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाए जा रहे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। बैठक मे विभागीय अधिकारी और अन्य जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

अधिकारियो द्वारा अपने-अपने जनपदों के आंगनवाड़ी केन्द्रो मे पूर्ण किए गए ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के बारे मे जानकारी दी गई। अधिकारियो द्वारा बताया गया कि अभी तक प्रदेश के करीब 20 हजार आंगनवाड़ी केन्द्रो मे से 13 हजार से अधिक केन्द्रो मे यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए जा चुके है। साथ ही सभी को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा चुका है।

सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि चूकीं इस कार्यक्रम की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है, ऐसे मे जिन भी जिलों मे जो शेष आंगनवाड़ी केंद्र रह गए हैं, वहां शत प्रतिशत लाभार्थियों को लाभान्वित किए जाने के साथ कार्यक्रम को आयोजित किया जाये। इसके अतिरिक्त ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की गूगल मैपिंग को भी शत प्रतिशत पूरा करने के दिशा निर्देश भी दिए।

बैठक मे अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह, निदेशक बंशीलाल राणा सहित समस्त जनपदों के अधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।