झनकट में मुख्यमंत्री धामी ने रुकवाया काफिला, स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता जाते समय झनकट क्षेत्र में सड़क किनारे स्थानीय लोगों को देखकर अपना काफिला रुकवाया और उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आमजन से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही संबंधित विषयों के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लोगों को प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के लिए सरकार सदैव आमजन के साथ खड़ी है और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।