देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान भातखंडे संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ का सामूहिक गायन किया। भजन की प्रस्तुति ने कार्यक्रम के वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे एवं नवनीत पाण्डेय सहित सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।