खराब मौसम के चलते टापरी PWD रेस्ट हाउस में 29 सितंबर को होने वाला ‘आयुष ग्राम मेला’ स्थगित

टापरी (किन्नौर): क्षेत्र में लगातार खराब चल रहे मौसम और एहतियात के तौर पर प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को PWD रेस्ट हाउस टापरी में लगने वाला ‘आयुष ग्राम मेला’ फिलहाल आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में जब जिला आयुर्वेद विभाग / संबंधित अधिकारियों से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मौसम की स्थिति और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। मेले के आयोजन की नई तिथि की घोषणा मौसम सामान्य होने के बाद विभाग द्वारा जल्द ही की जाएगी।

हालांकि मेला स्थगित कर दिया गया है, लेकिन आयुर्वेद विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी दिनचर्या में आयुर्वेद को अपनाएं और इस खराब मौसम के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।