देहरादून। मेयर सौरभ थपलियाल ने टाउन हॉल में आयोजित एमकेपी पीजी कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी में बतौर अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने महाविद्यालय की छात्राओं से संवाद किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कॉलेज जीवन विद्यार्थियों के लिए सीखने, आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर होता है।
मेयर ने नई ऊर्जा और उत्साह के साथ कॉलेज जीवन की शुरुआत कर रहीं छात्राओं के सफल एवं सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि फ्रेशर्स पार्टी जैसी गतिविधियां नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वातावरण से जुड़ने और आपसी परिचय बढ़ाने का अवसर प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे।