देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय अखंड पाठ के समापन अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मुख शीश नवाकर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए अरदास की। इस अवसर पर उन्होंने प्रसाद भी ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन वाणी मानवता, प्रेम, करुणा, समानता, विनम्रता और सेवा का संदेश देती है। इन शाश्वत मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही गुरु साहिब के प्रति सच्ची श्रद्धा है।
उन्होंने प्रार्थना की कि गुरु साहिब की कृपा और उनकी पावन वाणी का प्रकाश सभी के जीवन में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। साथ ही, उत्तराखंड सहित पूरा देश निरंतर सुख, समृद्धि और भाईचारे के मार्ग पर आगे बढ़े।