हिमाचलः किन्नौरी सेब को मिले शानदार भाव, टापरी मंडी में 3,500 रुपये तक लगी बोली

रिकांगपिओ। भारत ही नहीं, दुनिया भर में किन्नौरी सेब अपनी बेहतरीन मिठास के लिए जाना जाता है। किन्नौर से अब तक 3,036 गाडिय़ों के माध्यम से 12 सेब मंडियों में 3,55,760 बॉक्स पहुंच चुके हैं। किन्नौर की एकमात्र सेब मंडी टापरी में शनिवार को रॉयल सेब के बड़े बॉक्स की 2,000 से 3,500 रुपये तक बोली लगी, जबकि छोटे बॉक्स के दाम 1,000 से 1,600 रुपये रहे। मौजूदा भाव से बागवान संतुष्ट नजर आए। किन्नौर के बागबानों की सबसे पसंदीदा सेब मंडी दिल्ली है। यहां 190 गाडिय़ों के माध्यम से 79,648 बॉक्स पहुंच चुके हैं।

इसके बाद चंडीगढ़ मंडी में 312 गाडिय़ों से 73,236 बॉक्स पहुंचे हैं। सबसे कम सेब खेगसू मंडी में पहुंचा है, जहां अब तक आठ गाडिय़ों के माध्यम से 851 बॉक्स पहुंचे हैं। किन्नौर के व्यापारियों ने रतनपुर सेब मंडी में 185 गाडिय़ों के माध्यम से 13,740 बॉक्स भेजे हैं। शिमला सेब मंडी में 36 गाडिय़ों से 5,973 बॉक्स, सोलन मंडी में 75 गाडिय़ों से 13,012 बॉक्स, मुंबई मंडी में 129 गाडय़िों से 58,073 बॉक्स, सैंज मंडी में 228 गाडिय़ों से 21,453 बॉक्स, मतियाना में 55 गाडय़िों से 6,981 बॉक्स, परवाणू में 31 गाडय़िों से 6,251 बॉक्स और नारकंडा मंडी में 55 गाडिय़ों से 5,846 बॉक्स पहुंच चुके हैं। वहीं, खेगसू मंडी में आठ गाडिय़ों से 851 बॉक्स पहुंचे हैं। बि_ल मंडी में 732 गाडय़िों के माध्यम से 70000693 बॉक्स पहुंचने का आंकड़ा दर्ज किया गया है। ब्लॉकवार बात करें तो निचार ब्लॉक से 2,26,497 बॉक्स, कल्पा ब्लॉक से 81,008 और पूह ब्लॉक से 48,255 बॉक्स विभिन्न मंडियों में पहुंच चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर का सेब आने से भाव में गिरावट
टापरी सेब मंडी के आढ़ती सीता राम नेगी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर का सेब अब बाजार में उतर गया है। इसके कारण किन्नौरी सेब के दाम में गिरावट आ रही है। उन्होंने बताया कि टापरी मंडी में रॉयल सेब के बड़े बॉक्स की 2,000 से 3,500 रुपये और छोटे बॉक्स की 1,000 से 1,600 रुपये तक बोली लगी है। मौजूदा भाव से बागबान संतुष्ट हैं।