ब्रेक फेल होने से हवा में लटकी यात्रियों से भरी बस, 26 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

चमोली। बदरीनाथ धाम से ऋषिकेश लौट रही यात्रियों से भरी एक बस का लामबगड़ स्लाइड के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहुंच गई और उसका एक हिस्सा हवा में लटक गया। बस में गुजरात के 26 यात्री सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।