राज्यपाल से चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने की भेंट

नई दिल्ली/देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से आज नई दिल्ली में चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान दोनों के बीच वर्तमान राष्ट्रीय एवं सामरिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा बदलते वैश्विक और सामरिक सुरक्षा परिदृश्य के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा को और मजबूत करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।