देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से लोक भवन में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. विजय धस्माना ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान राज्यपाल और डॉ. धस्माना के बीच उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा तथा राज्य के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर राज्यपाल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के साथ-साथ राज्य के विकास में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक में उत्तराखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।