देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉमनवेल्थ ग्लासगो-2026 खेलों के शुभारंभ पर भारतीय दल के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और खेल भावना के दम पर वैश्विक मंच पर देश का नाम रोशन करेंगे।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिभा और दृढ़ संकल्प देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि भारतीय दल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तिरंगे का गौरव बढ़ाएगा और देश के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों के सफल प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पूरा देश उनकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है और उन्हें हर कदम पर अपना समर्थन दे रहा है।