मुख्यमंत्री धामी ने दी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में रक्षा मंत्री के नेतृत्व और देश की सुरक्षा के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजनाथ सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और कुशल मार्गदर्शन में भारत की रक्षा क्षमता लगातार मजबूत, आधुनिक और आत्मनिर्भर बन रही है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने, सशस्त्र सेनाओं के आधुनिकीकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने में रक्षा मंत्री की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी रही है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारत की रक्षा व्यवस्था भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और देश की सुरक्षा को और अधिक मजबूती मिलेगी।

अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री धामी ने भगवान बाबा केदार से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की पुनः शुभकामनाएं दीं।