भाजपा फिर बहुमत से बनाएगी सरकारर: पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की बहुमत के साथ सरकार आ रही है।

बुधवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुष्प प्रदर्शनी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सैनिकों और लोक कलाकारों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उत्तराखंड का जनता का भरपूर सहयोग मिला है। उन्होंने भाजपा के बड़े नेताओं के उत्तराखंड आगमन को लेकर कहा कि पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए नेता राज्य का हमेशा प्रवास करते हैं।

इसी क्रम में पार्टी के बड़े नेता राजधानी देहरादून पहुंचे हुए हैं। उन्होंने चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर को लेकर कहा कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी वह मान्य होगा।