भारतीय लड़की भी बनी दरिंदगी का शिकार, एपस्टीन की सूची में नया खुलासा

वाशिंगटन: यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों के खुलासे अमरीका से लेकर भारत तक हडक़ंप मचा रहे हैं। अब इसमें ऐसा खुलासा हुआ है, जिससे भारत सन्न हो गया है। एपस्टीन की फाइल्स में पहली बार एक भारतीय लडक़ी को पीडि़त बताया गया है यानी जेफ्री एपस्टीन ने एक भारतीय लडक़ी को भी अपना शिकार बनाया था। ये जानकारी अमरीकी न्याय विभाग की ओर से जारी किए गए नई फाइलों से सामने आई है। इन फाइलों में एक ईमेल है, जिसमें अमरीकी प्रशासन के अधिकारियों के बीच का संवाद है। इसमें एक भारतीय लडक़ी को तलाशने और उसे न्याय और मुआवजा देने की बात कही जा रही है। हालांकि एपस्टीन का शिकार होने वाली ये लडक़ी कौन है इसकी जानकारी अब तक नहीं हो पाई है। ईमेल में लडक़ी की निजता का ख्याल करते हुए नाम छिपाया गया है। भारतीय लडक़ी को लेकर ये खुलासा ईमेल के फॉर्मेट में है।

यह ईमेल 13 जनवरी, 2020 का है। रिलीज दस्तावेजों में इस मेल का टाइटल ‘एपस्टीन विक्टिम्स’ है। इस ईमेल में पीडि़तों का केस लड़ रहीं लॉ फर्म एडवड्र्स पोंटिंगर एलएलसी की वकील ब्रिटनी हेंडरसन अमरीकी अधिकारियों को एक ईमेल करती हैं। इस ईमेल में वह कहती हैं कि कुछ पीडि़त लड़कियां थेरेपी लेना चाहती हैं। उन्होंने फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क की कुछ पीडि़तों के नाम भी अमरीकी अधिकारियों को दिए। इसी ईमेल में वह एक पीडि़त भारतीय लडक़ी के बारे में लिखती हैं कि वह अभी भारत में ही हैं। तो क्या अमरीकी प्रशासन किसी तरह से उसकी मदद कर सकते हैं? इसके जवाब में अमरीकी अधिकारी जेफ्री का शिकार बनी पीडि़त लड़कियों को मुआवजा देने और उनके मेंटल हैल्थ ठीक करने के लिए थेरेपिस्ट की व्यवस्था करने की बात कह रहे हैं।