हिमाचल: मंत्री जगत सिंह नेगी ने रिकांगपिओ में 8 करोड़ के भव्य पार्किंग स्थल का किया लोकार्पण

रिकांगपिओ: जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में आठ करोड रुपए की लागत से निर्मित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क व पार्किंग स्थल, 40 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित डाकट्र भीम राव अंबेडकर राजकीय जिला पुस्तकालय रिकांगपिओ सहित दो करोड रुपए की लागत से निर्मित पुलिस आवास भवन का उद्घाटन मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर मंत्री ने रिकांगपिओ शहरी क्षेत्र में चहुंमुखी विकास का आश्वासन दिया ताकि लोगों को हर सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने यह भी बताया कि जिला मुख्यालय रिकांगपिओ को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए और भी कई कदम उठाए जाएंगे ताकि यहां आने वाले सभी लोगों को सुविधाएं प्राप्त हो सकें। उन्होंने बताया कि लंबित पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डाक्टर अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, उपमडलाधिकारी अमित कलथाईक, एपीएमसी शिमला-किन्नौर के निदेशक उमेश नेगी, पंचायत समिति की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा कुमारी सरोज नेगी, अधिवक्ता प्रताप नेगी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।