जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस दुर्घटना में CRPF जवान समेत 4 की मौत

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के जखानी के खैरी इलाके में मंगलवार को एक बस दुर्घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आज सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सीआरपीएफ जवान समेत चार लोगों की मौत हो गई। बस में सवार एक जवान छुट्टी पर जा रहा था। पुलिस ने सेना और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।