IND vs NZ 1st T20: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

नागपुर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जा रहा है। आज के मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ईशान किशन दो साल से अधिक समय के बाद टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह और स्टार ऑलराउंडर की वापसी हुई है। दोनों को न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में आराम दिया गया था। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई भारतीय टीम की नजर अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करने पर है। भारत साथ ही न्यूजीलैंड से वनडे का हिसाब चुकता करने की फिराक में होगा।

पहले टी20 में टॉस गंवाने के बाद कप्तान सूर्या ने कहा कि हम भी पहले बॉलिंग करना चाहते थे क्योंकि कल प्रैक्टिस के दौरान करीब 8.30 बजे ओस पड़ रही थी। हालांकि, हमें पहले बल्लेबाजी मिलने पर कोई दिक्कत नहीं है। हमने पहले बैटिंग करते हुए अच्छा किया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारतीय टीम (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।