हिमाचलः रिब्बा गांव के बलवंत नेगी पुलिस पदक से सम्मानित

रिकांगपिओ: किन्नौर जिला के रिब्बा गांव से संबंध रखने वाले कमांडेंट बलवंत नेगी को पैरामिलेट्री फोर्स में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (मेरिटोरियस एवर्ड) से सम्मानित किया गया है। पैरामिलेट्री फोर्स में मेरिटोरियस एवर्ड उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अपने सर्विस के दौरान बिना किसी गलती और उच्च स्तर के अनुशासन के साथ देश की सेवा की हो। कमांडेंट बलवंत नेगी वर्ष 1993 से बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) में अपनी कर्तव्य के प्रति समर्पण भाव से सेवाएं दे रहे है। अपने अब तक के सर्विस के दौरान नेगी ने जम्मू कश्मीर में वर्ष 1990 के दशक में अपनी सेवाएं दी हैं, जब सोपोर व बारामुला जैसे क्षेत्रों में आतंकवाद चरम पर रहा है।नेगी ने छत्तीसगढ़ राज्य में तब सेवाएं दी जब 2009 के दौरान इस क्षेत्रों में नक्सलेड चरम पर रहा है। इसी तरह देश के और भी कई संवदेनशील स्थानों में भी नेगी ने देश की सेवा पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ की है।