न्यू ईयर पार्टी के दौरान स्विट्जरलैंड के बार में ब्लास्ट, मलबे और आग के बीच 10 ने तोड़ा दम

जिनेवा: दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वैलेस कैंटन में क्रैन्स-मोंटाना स्की रिसॉर्ट की एक बार में नए साल की पार्टी के दौरान धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। मीडिया ने यह जानकारी उपलब्ध कराई है। रेडियो टेलीविजन सुइस (आरटीएस) ने वैलेस कैंटोनल पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि धमाका स्थानीय समय अनुसार रात करीब 1:30 बजे हुआ जिसके बाद बार में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद आपातकालीन दल मौके पर पहुंच गये थे। फिलहाल धमाके का कारणों का पता नही चल सका है।