CQB कार्बाइन और टॉरपीडो से लैस होंगे भारतीय नौसेना के जांबाज, ₹4666 करोड़ के करार पर साइन

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना की कलवरी कैटेगरी की पनडुब्बियों के लिए 48 भारी टॉरपीडो और संबंधित उपकरणों की खरीद होगी। इसके लिए लगभग 1,896 करोड़ रुपए की लागत का करार इटली की वास सबमरीन सिस्टम्स एसआरएल के साथ किया गया। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को 4,666 करोड़ रुपए के करार पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत 4.25 लाख से अधिक क्लोज क्वार्टर बैटल कार्बाइन और 48 भारी टॉरपीडो खरीदे जाएंगे। मंत्रालय ने बताया कि भारत फोर्ज लिमिटेड और पीएलआर सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ 2,770 करोड़ रुपए की डील हुई है।

इसके तहत, युद्धक कार्बाइन और जरूरी सहायक उपकरण खरीदे जाएंगे। भारतीय नौसेना की कलवरी कैटेगरी की पनडुब्बियों के लिए 48 भारी टॉरपीडो और संबंधित उपकरणों की खरीद होगी। इसके लिए लगभग 1,896 करोड़ रुपये की लागत का करार इटली की वास सबमरीन सिस्टम्स एसआरएल के साथ किया गया।