मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने भारतीय बाजार में दो सप्ताह में 460 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। इस तरह फिल्म में पुष्पा-2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म को रिलीज हुए 2 हफ्ते हो गए हैं। पुष्पा-2 ने रिलीज के दूसरे हफ्ते 199 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था और अब धुरंधर ने इसे तोड़ते हुए दूसरे हफ्ते में 253 करोड़ रुपए का कारोबार किया।
फिल्म की भारतीय बाजार में कुल कमाई 460 करोड़ रुपए से ऊपर चली गई है। धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की भी अहम भूमिका है। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज़ के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से बनी फिल्म धुरंधर भारत में करीब 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म धुरंधर को क्रिटिक्स और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म में रणबीर सिंह और अक्षय खन्ना के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म धुरंधर ने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 207. 25 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी। दूसरे सप्ताह में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म धुरंधर ने दूसरे सप्ताह में 253 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इस तरह 14 दिनों में ही स्पाई थ्रिलर धुरंधर ने भारत में 460 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
