रिकांगपिओ: राजस्व, बागबानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक निगुलसरी पाठशाला में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंच कर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। कैबिनेट मंत्री कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है और प्रदेश से सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई आरंभ कर दी गई है। इसके अलावा प्रदेश के सरकारी विद्यालयों को सीण्बीएसई बोर्ड में परिवर्तित किया जा रहा है जिसके तहत जिला के भावानगर, सांगला, रिकांगपिओ व कानम के विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड से जोड़ा जाएगा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निगुलसरी के प्रधानाचार्य अशोक नेगी ने वार्षिक विद्यालय रिपोर्ट प्रस्तुत की और विद्यालय में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों से मुख्यातिथि को अवगत करवाया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निगुलसरी को 50 हजार रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र व छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
