सीएम धामी ने वरिष्ठ पत्रकार शिव सिंह थलवाल की पत्नी के निधन पर जताया गहरा शोक

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी शिव सिंह थलवाल की पत्नी श्रीमती रुशना देवी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत की आत्म शांति की प्रार्थना की है।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी शिव सिंह थलवाल की पत्नी श्रीमती रुशना देवी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट की हैं।