रुपया पहली बार $90 प्रति डॉलर के ऐतिहासिक स्तर पर लुढ़का

मुंबई: रुपए पर मंगलवार को भारी दबाव देखा गया और यह पहली बार 90 रुपए प्रति डॉलर तक लुढ़क गया। भारतीय मुद्रा लगातार चौथे दिन टूटी है। आज यह 17 पैसे टूटकर 89.70 रुपए प्रति डॉलर पर खुली और एक समय 90 रुपए प्रति डॉलर तक टूट गई थी। अंत में यह 43.50 पैसे नीचे 89.9650 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुई। रुपया सोमवार को आठ पैसे गिरकर 89.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही तेजी से रुपए पर दबाव पड़ा। साथ ही घरेलू शेयर बाजार की तेजी ने भी इसकी गिरावट में योगदान दिया।