देहरादून: नाबार्ड उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन 26 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक चल रहा है। यह सप्ताह राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है।
अभियान के तहत आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आईटी पार्क, देहरादून में कर्मचारियों के लिए एक वॉकथॉन का आयोजन किया गया। वॉकथॉन का नेतृत्व महाप्रबंधक एवं प्रभारी अधिकारी, नाबार्ड उत्तराखण्ड शशि कुमार ने किया।
इसके अतिरिक्त, नाबार्ड ने राज्य के सभी जिलों में स्थित जिला कार्यालयों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें स्थानीय समुदायों, हितधारकों और कर्मचारियों को सतर्कता और सुशासन के विषय में जागरूक किया गया।
