हिमाचलः अब किन्नौर में होगी ‘प्राकृतिक’ क्रांति! कृषि विज्ञान केंद्र में 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

रिकांगपिओ: प्राकृतिक कृषि पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र रिकांगपिओ में 30 अगस्त तक किया जा रहा है। यह कार्यक्रम डाक्टर यशवंत सिंह परमार बागबानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी और आत्मा रिजेक्ट के किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आत्मा प्रोजेक्ट के सहयोग से राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के अंतर्गत किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में किन्नौर जिले के 30 सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों सीपीआरस भाग ले रहे है। कार्यशाला का उद्घाटन उपायुक्त किन्नौर डाक्टर अमित कुमार शर्मा ने किया।

केवीके के सह निदेशक एवं प्रमुख डाक्टर प्रमोद शर्मा बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ कृषि पद्धतियों की ओर स्थानांतरण आवश्यक है, जिससे नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा हो सके। इस दौरान साथ ही निदेशक डाक्टर रमेश एनएमएनएफ के तहत चलाई जा रही सरकारी योजनाओं को भी जानकारी दी और उन सभी योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचने और क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। उद्यान विभाग, किन्नौर के उपनिदेशक डाक्टर बीएस नेगी ने भी प्राकृतिक कृषि को सशक्त करने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान की भूमिका पर बल दिया।